{"_id":"57ae289b4f1c1b7102ee6263","slug":"sunset-jam-kraha-plaza-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम ढलते जाम से कराहा चौक का इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम ढलते जाम से कराहा चौक का इलाका
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sat, 13 Aug 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
जाम से चौक क्षेत्र में ठहर गया आवागमन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार शाम शहर की पॉश बाजार चौक जाम से कराह उठी। जाम से यातायात ठहर गया। बाजार करने आए लोग फंस गए। पुलिस के न होने से बढ़ते जाम को रोकने के लिए काली शर्ट पहने कुछ युवा आए और पुलिस का काम कर आवागमन बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए।
चौक को शहर की धड़कन माना जाता है। हर रोज चौक और उससे जुड़े बाजारों में खरीदाराें का सुबह से शाम तक मजमा लगा रहता है। शुक्रवार को सारा दिन यह बाजार अतिक्रमण की मार से जूझता रहा। समस्या शाम ढलने के साथ विकराल होने लगी। ई- रिक्शा वालाें के अति व्यस्त बाजार में घुसने और ट्रैफिक पुलिस की निगेहबानी न होने से वाहन फंसने लगे। ऐसे में काम आए खुद को एक वेलफेयर सोसाइटी से जुड़ा बताने वाले काली शर्ट पहने युवक। इन युवकों ने चौक चौराहा से लेकर बाजार के अंदर में हांफते ट्रैफिक को रवानी देने के लिए वाहन चालकों को नियम कायदे से वाकिफ कराया। जिसके बाद कराहते बाजार के हाल सामान्य हो सके।