फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sun turned on, people took a sigh of relief

निकली धूप, लोगों ने ली राहत की सांस

Thu, 25 Dec 2014 11:46 PM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sun turned on, people took a sigh of relief

धूप निकलने से दिन में भले ही लोगों को ठंड से राहत मिली हो, लेकिन रात के मौसम में कोई परिवर्तन नहीं हो पाया है। गुरुवार को शाम 4 बजे तक धूप के कारण बाजारों में चहल पहल बढ़ी, लेकिन शाम ढलने के बाद लोग ठंड से ठिठुरने लगे। शीतलहर के प्रभाव से शाम 6 बजे बाजार बंद हो गए और सन्नाटा पसर गया।

विज्ञापन

क्रिसमस डे का अवकाश होने के कारण वैसे भी शहर में अधिक रौनक नहीं रही, क्योंकि सकारी दफ्तर बंद होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से बहुत कम लोग आए।

सुबह 9 बजे कोहरे की धुंध खत्म होते ही धूप निकल आई, जिससे लोग सड़कों पर दिखाई पड़ने लगे। बाजारों में भी चहलपहल बढ़ गई। हलांकि घरों के भीतर ठंड बरकरार रही।
विज्ञापन


शाम 4 बजते ही धूप गायब हो गई और ठंड ने अपना काम दिखाना शुरू कर दिया। शाम के 6 बजते-बजते शहर का पूरा बाजार बंद हो गया। अंधेरा बढ़ने के साथ सड़कें सूनी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक की वाहनों का संचालन भी बहुत कम हो गया। रेलवे स्टेशन और सरकारी व निजी बस स्टैंडों में यात्री ठंड से बिलबिलाते रहे।

अंधेरा होने के बाद नगर पालिका परिषद ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने का काम शुरू किया। यह काम रात 8 बजे तक चला। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी का कहना है कि कड़ाके की ठंड के दौरान अलाव जलाने का काम जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed