{"_id":"60b2844d8ebc3e281d50ad51","slug":"suicide-attempt-by-jumping-off-overbridge-fatehpur-news-knp631028397","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज से छलांग लगाकर खुदकुशी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज से छलांग लगाकर खुदकुशी का प्रयास
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। ओवरब्रिज से शनिवार दोपहर एक युवक ने छलांग लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। गिरने से उसके दोनों पैर टूट गए हैं और सिर व मुंह पर गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सदर के लिए रेफर कर दिया गया।
अचलगंज जिला उन्नाव निवासी नीरज (23) शनिवार की दोपहर करीब दो बजे बाइक से चौडगरा ओवरब्रिज पर पहुंचा। उसने बाइक खड़ी की तुरंत ओवरब्रिज से नीचे छलांग लगा दी। उसके नीचे सड़क पर गिरते ही भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जीप से गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया।
डॉक्टर अंबलेश जोशी ने बताया कि युवक के दोनों पैर टूट चुके थे, उसके मुंह पर चोट लगी थी। इससे वह बोल पाने में असमर्थ था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर भेजा गया है। चौकी इंचार्ज चौडगरा नीरज कुशवाहा ने बताया कि युवक के न बोल पाने के कारण अधिक जानकारी नहीं की जा सकी है। उसके आधार कार्ड से नाम व पता मिला है। परिजनों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है।