फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Suhaginon by Atal wedding wish

सुहागिनों ने की अटल सुहाग की कामना

Sun, 05 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Sun, 05 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Suhaginon by Atal wedding wish
वट सावित्री पर्व पर बरगद के पेड़ की परिक्रमा करती सुहागिन महिलाएं।
वट सावित्री पर्व (बरगदाही) शनिवार को जिले में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर पति के दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की। महिलाओं ने पूजा करने के बाद अन्न जल ग्रहण किया और पति व बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


वट सावित्री पर्व को लेकर प्रचलित कथा है कि सती सावित्री ने यमराज को हराकर अपने पति सत्यवान के प्राण बचाए थे। यह व्रत सौभाग्यवती स्त्रियों का मुख्य त्योहार है। स्त्रियों ने इस पर्व को अखंड सौभाग्य अर्थात अपने पति की लंबी आयु, सेहत और तरक्की के लिए किया। इस पर्व के मद्देनजर शहर के मुराइनटोला स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में लगे बरगद के पेड़ की सुहागिन महिलाओं ने पूजा की। शुभ मुहुर्त दस बजे के बाद महिलाओं ने पूजा शुरू की।
विज्ञापन


इसी प्रकार तांबेश्वर मंदिर, कालिकन मंदिर, दुर्गा मंदिर, शीतला मंदिर में लगे बरगद के पेड़ में महिलाओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने बरगद की पूजा के बाद ही अन्न जल ग्रहण किया। सुहागिनों ने एक बांस की टोकरी में रेत भरकर ब्रह्मा जी की मूर्ति स्थापना की। साथ ही सत्यवान और सावित्री की मूर्ति बनाकर वट वृक्ष के नीचे रखा। वट वृक्ष की जड़ में जल अर्पण किया। इसके बाद जल, रोली, सूत, धूप, चना अर्पण किया। सूत के धागे को वट वृक्ष में लपेटकर तीन बार परिक्रमा की। इसके बाद सावित्री और सत्यवान की कथा सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed