{"_id":"6a95cb84da263034e205a624","slug":"students-previously-deprived-of-post-matric-scholarships-will-now-receive-the-benefit-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-161489-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दशमोत्तर छात्रवृत्ति के वंचित छात्रों को अब मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दशमोत्तर छात्रवृत्ति के वंचित छात्रों को अब मिलेगा लाभ
विज्ञापन
फतेहपुर। समाज कल्याण विभाग की दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 के वंचित पात्र छात्रों को अब लाभ मिलेगा। त्रुटिपूर्ण डाटा या आवेदन लंबित रहने से उन्हें पहले धनराशि नहीं मिल पाई थी। विभाग ने इसके लिए समयसारिणी जारी की है।
शिक्षण संस्थानों को सात सितंबर तक मास्टर डेटा तैयार करना होगा। विश्वविद्यालय आठ सितंबर तक फीस व अन्य विवरण सत्यापित करेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी तीन से नौ सितंबर तक मास्टर डाटा का सत्यापन करेंगे। एनआईसी 11 से 15 सितंबर तक आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी करेगा।
त्रुटिपूर्ण आवेदन संस्थान स्तर से सही कराए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने बताया कि 18 सितंबर तक शिक्षण संस्थानों को दशमोत्तर उच्च कक्षाओं (कक्षा 11 व 12 छोड़कर) के आवेदन ऑनलाइन सत्यापित कर भेजने होंगे। अपात्र छात्रों के आवेदन निरस्त किए जाएंगे।