फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Student leader and history sheeter are trying to appear in court.

Fatehpur News: कोर्ट में हाजिर होने की फिराक में छात्र नेता और हिस्ट्रीशीटर

Sun, 20 Sep 2026 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Student leader and history sheeter are trying to appear in court.
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भूमि कब्जे के विवाद में छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री और हिस्ट्रीशीटर की तलाश तेज हो गई है। दोनों आरोपियों के मोबाइल बंद होने से पुलिस को उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

पुलिस टीमें आसपास के जनपदों में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। चर्चा है कि दोनों आरोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण की तैयारी में हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने सोमवार से कोर्ट परिसर के आसपास निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

लोहारी गांव के भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह तथा हसवा निवासी वीरेंद्र सिंह राठौर के बीच 16 सितंबर को जमीन कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि वीरेंद्र सिंह पक्ष से विहिप नेता अजय राज सिंह उर्फ अंशू सिंह के पहुंचने के बाद भाजपा नेता पक्ष से मारपीट और फायरिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भाजपा नेता पक्ष में कई असलहाधारी लोग मौजूद थे। मामले में हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह समेत पांच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
घटना के चार दिन बाद भी छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री जितेंद्र सिंह उर्फ दीपू पटेल और गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरामऊ निवासी हिस्ट्रीशीटर गजानन मिश्रा पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस को सूचना मिली है कि दोनों चकमा देकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकते हैं।

इसी को देखते हुए कोर्ट परिसर के आसपास निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि अदालत पहुंचने से पहले उन्हें पकड़ा जा सके। सीओ दुर्गेशदीप ने बताया कि मोबाइल बंद होने के कारण आरोपियों की लोकेशन नहीं मिल रही है। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed