फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Student drowns after slipping in river Ganga, ruckus over lack of search

Fatehpur News: गंगा नदी में पैर फिसलने से छात्र डूबा, तलाश न होने पर हंगामा

Tue, 23 Jul 2024 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Student drowns after slipping in river Ganga, ruckus over lack of search
फतेहपुर। बुआ व रिश्तेदार के साथ पहले सोमवार को हाजीपुरगंग गंगा घाट में स्नान करते समय पैर फिसलने से छात्र डूब गया। बचाव के पर्याप्त उपाय और खोजी अभियान शुरू न होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। समझाने के दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। करीब 10 घंटे बाद एसडीआरएफ शाम छह बजे पहुंची और तलाश शुरू की। देर रात तक छात्र का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

कानपुर पनकी थाना क्षेत्र के गंगागंज निवासी महेंद्र सिंह भदौरिया का बेटा नैतिक सिंह भदौरिया (16) कक्षा नौ का छात्र है। घर में मां पद्मश्री, बड़ा भाई शिवम दो बहनें सोनाली, दीपाली हैं। पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। नैतिक कुछ दिन पहले तेलियानी गांव निवासी बुआ रेखा सिंह के घर आया था। वह बुआ और रिश्ते में भाई साहिल के साथ सुबह आठ बजे हाजीपुरगंग घाट स्नान के लिए पहुंचा। साहिल ने बताया कि घाट में नहाते समय पैर फिसलने से नैतिक डूब गया। वह लोग शोर मचाते रहे, कोई भी मदद के लिए नहीं आया। भिटौरा चौकी प्रभारी विनोद कुमार गंगा घाट पर पहुंचे। रस्से, गोताखोर का इंतजाम न होने पर चौकी प्रभारी व परिजनों के बीच नोकझोंक हुई। करीब शाम छह बजे प्रयागराज से एसडीआरएफ पहुंची। प्रभारी निरीक्षक रामकेवल पटेल ने बताया कि छात्र की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed