फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Student and teacher killed in road accident

सड़क हादसे में छात्र व शिक्षक की मौत

Thu, 02 Mar 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 02 Mar 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Student and teacher killed in road accident
रोती ‌‌ब‌िलखती मह‌िलाएं। - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर। जिले में अलग- अलग स्थानों पर मंगलवार रात हुए सड़क हादसों में छात्र व अध्यापक की मौत हो गई। पहली घटना ललौली थाना क्षेत्र के हाईवे पर मंगलवार की रात हुई। इसमें बाइक सवार बीएससी के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर बाइक सवार शिक्षकों को मंगलवार की रात ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। जाफरगंज थाना क्षेत्र के केवाई गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का बेटा रजत सिंह (20) कानपुर बीएनएसडी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वह बरहट गांव निवासी दोस्त रवि सविता के साथ ललौली थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी मौसेरे भाई गोलू की बारात में कसरांव गांव गया था। वहां से खाना खाने के बाद लौटते समय ललौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर के पास खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ंा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने रजत को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी रवि को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना पर परिजनों भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि हादसा ब्रेकर की वजह से हुआ है।

विज्ञापन


दुर्घटनास्थल के पास ब्रेकर पर बाइक उछलने से अनियंत्रित हुई और ट्रक से जा भिड़ंी । एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि  दुर्घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला है। दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह सदर कोतवाली क्षेत्र के जयरामनगर मोहल्ला निवासी एवं जूनियर हाईस्कूल कंधिया के अध्यापक विजय पाल सिंह व साथी शिक्षक मौहार निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। वे कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी हाईवे पर पहुंचे थे कि ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर ने विजय पाल सिंह को कुचल दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उनके मोबाइल से परिजनों को खबर दी। हादसे की सूचना पर मौहार और जयराम नगर से परिजन पहुंचे। हालत नाजुक देख परिजन सीधे कानपुर ले गए। वहां डाक्टरों ने विजय पाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं साथी नरेंद्र प्रताप को भर्ती किया गया है। विजय के दो बेटे आशुतोष, रामेंद्र और दो बेटियां बीना, रीना हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed