फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Statement for driver and herders in pulling cow carcass with tractor

Fatehpur News: ट्रैक्टर से गाय का शव खींचने में चालक व पालकों के लिए बयान

Sat, 20 Dec 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Statement for driver and herders in pulling cow carcass with tractor
अमौली। यमुना तटवर्ती मवई गोशाला की जांच के लिए तहसीलदार अचलेश सिंह शुक्रवार को गोशाला पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर गांव के ट्रैक्टर चालक और गोवंश पालकों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 13 दिसंबर को ट्रैक्टर से खींचते हुए मृत गाय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले का संज्ञान लेते हुए जिला पशु चिकित्साधिकारी, बीडीओ अमौली सुरेश कुमार शिवहरे और पशु चिकित्साधिकारी अमौली डॉ. राहुल ने गोशाला की जांच की थी। जांच में मृत गोवंश को गांव के पशुपालकों का बताया गया था।
विज्ञापन


वायरल वीडियो के बाद डीएम के निर्देश पर मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए थे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे तहसीलदार गोशाला पहुंचे और सभी बिंदुओं पर जांच की। इस दौरान ग्रामीणों से पूछताछ की। तहसीलदार अचलेश सिंह ने बताया कि प्रकरण की बिंदुवार जांच की गई है। जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed