फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Starting from August Army recruiting candidates in three fifty thousand Jokenge strength Starting from August Army recruiting candidates in three fifty thousand Jokenge strength

तीन अगस्त से शुरू सेना भर्ती में पचास हजार अभ्यर्थी जोखेंगे ताकत

Thu, 30 Jul 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 30 Jul 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Starting from August Army recruiting candidates in three fifty thousand Jokenge strength Starting from August Army recruiting candidates in three fifty thousand Jokenge strength

जिले में शुरू होने वाली सीधी सेना भर्ती देशभक्ति से लबरेज स्थानीय युवाओं के  लिए बेहतरीन मौका है। भर्ती के प्रति उत्साह भी युवाओं में जमकर देखने को मिल रहा है। वहीं प्रशासन ने सेना भर्ती की तैयारियों में पूरा जोर लगा दिया है। भर्ती प्रक्रिया को सकुशल कराने के लिए सैन्य अफसरों की आमद भी आज हो जाएगी। अफसरों के आने के बाद मैदान में गर्माहट और बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

12 वाहिनी पीएसी मैदान में तीन अगस्त से सात जिलों औरेया, बांदा, हमीरपुर, गोंडा, बाराबंकी, फतेहपुर सदर तहसील व बिंदकी, खागा तहसील और कन्नौज के युवाओं को सीधी भर्ती में मौका मिलेगा। जिले के युवाओं को किस्मत अजामाने के लिए दो दिन दिए गए हैं। आठ अगस्त को सदर तहसील व नौ अगस्त को खागा बिंदकी क्षेत्र के युवाओं की भर्ती होगी। भर्ती की खबर से ग्रामीणांचलों और शहर में युवाओं के  बीच उत्साह दिखाई पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों की पगडंडियों में चलकर भर्ती के दौरान होने वाली ट्रेनिंग और चक मार्गों में ग्रुप बनाकर दौड़ लगा करके युवा भर्ती की रिहर्सल करते दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं शहर क्षेत्र के युवा भर्ती में बाजी मारने के लिए आईटीआई फील्ड, एमजी कालेज के मैदान, स्टेडियम में दौड़ लगा करके पूर्वाभ्यास के जरिए खुद को सेना भर्ती के लिए लायक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इधर, कलेक्ट्रेट में एडीएम आलोक सिंह और एएसपी आरपी सिंह ने रोडवेज एआरएम, एआरटीओ प्रशासन, प्रर्वतन, नगर पालिका ईओ, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों, रेलवे, जीआरपी एसओ के साथ बैठक की है। बैठक में यातायात व्यवस्था पर के इंतजाम चौकस करने के निर्देश दिए गए। भर्ती खत्म होने पर आने वाले अभ्यर्थियों को वाहनों से ग्राउंड के बाहर से ही सीधे बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने के इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने मैदान का भी निरीक्षण किया है। गुरुवार से पीएसी ग्राउंड मिलेट्रियन और पुलिस फोर्स के  हवाले हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed