{"_id":"5fef5fa58ebc3ec14c61e6fb","slug":"sports-fatehpur-news-knp603438136","type":"story","status":"publish","title_hn":"केपीएल टूर्नामेंट में दारानगर ने खागा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केपीएल टूर्नामेंट में दारानगर ने खागा को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (फतेहपुर)। किशनपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) सीजन-3 का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। कस्बा स्थित नागा बाबा मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने एक ओवर मैच खेलकर किया। पहला मैच कौशांबी के दारानगर व खागा के बीच खेला गया। दारानगर की टीम विजयी रही। दारानगर टीम के रीशू मैन आफ दी मैच घोषित किए गए।
दारानगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 16 ओवर में आठ विकेट पर 185 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दारानगर की ओर से रीशू सिंह ने 29 रन बनाए। दूसरी पारी खागा की टीम ने खेली। टीम के तीन बल्लेबाज पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद खागा की ओर से सुमित सिंह ने बल्लेबाजी करते हुए 40 रन बनाए और टीम को 100 रन के पार लेकर गए। सुमित सिंह के आउट होते ही पूरी टीम 14.4 ओवर में 156 रन पर आउट हो गई।
दारानगर की ओर से रीशू ने 29 रन बनाए और तीन विकेट लेकर टीम को जीत के पायदान तक पहुंचाया। उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर आयोजक अरविंद मिश्रा के अलावा उत्तम सिंह, धनंजय सिंह, पम्मू मिश्रा, शालू यादव, ओमकार सिंह, अखिल मिश्रा, मोहम्मद सैफ, अमन गुप्ता, आकाश शुक्ला व अनीष सिंह मौजूद रहे।