फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sports

केपीएल की तैयारियां पूरी, पांच राज्यों की 24 टीमें लेंगी हिस्सा

Wed, 30 Dec 2020 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
sports
किशनपुर (फतेहपुर)। यमुना किनारे बसे किशनपुर कस्बे में किशनपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट नागा बाबा मैदान में एक जनवरी से शुरू होगा। 26 जनवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में पांच राज्यों की 24 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

किशनपुर कस्बे में यह तीसरा क्रिकेट टूर्नामेंट है। नागा बाबा मैदान में टूर्नामेंट संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एक जनवरी से होने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में जिले की क्षेत्रीय टीमों के साथ ही दिल्ली, बिहार से छपरा, महाराष्ट्र में मुंबई व नागपुर, मध्य प्रदेश से सतना, राजस्थान से कोटा की टीमें भाग लेंगी। एक जनवरी को उद्घाटन मैच कौशांबी जनपद के दारानगर व खागा के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में योगेश सक्सेना होंगे। टूर्नामेंट की तैयारी आयोजन समिति के धनंजय सिंह, अरविंद मिश्रा, अखिल मिश्रा, शालू यादव, भाटा भाई, उत्तम सिंह, पम्मू मिश्रा, आकाश शुक्ला, अनिल निषाद, ओमकार सिंह तन्नू की निगरानी में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed