फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sports,cricket,fatehpur news

टीपीएल सीजन-2 की विजेता बनी करमोन, छिवलहा हारी

Sun, 12 Sep 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
sports,cricket,fatehpur news
हथगाम। टीचर्स प्रीमियर लीग सीजन-2 के फाइनल में करमोन टाइगर्स ने छिवलहा किंग्स को 11 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। 10 ओवर के मैच में छिवलहा किंग्स के बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम मात्र 68 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को पहले आखिरी लीग मुकाबला छिवलहा किंग्स और इटैली के बीच हुआ। इसमें इटैली ने आठ ओवर में 57 रन बनाए। छिवलहा की ओर से कर्मवीर चाहर, सूर्य कुमार व रामबाबू ने शानदार गेंदबाजी की और इटैली को कम स्कोर पर रोक दिया। छिवलहा किंग्स ने यह मैच चार ओवर में ही जीत लिया।
विज्ञापन

इसके बाद पहला सेमीफाइनल मैच छिवलहा किंग्स व स्टार इलेवन सेमरा मानापुर के बीच हुआ। टॉस जीतकर स्टार इलेवन ने 10 ओवर में 50 रन बनाए। छिवलहा किंग्स ने 50 रन का लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर मैच जीत लिया। दूसरे सेमीफाइनल में करमोन टाइगर्स व अमिलिहापाल की टीम आमने-सामने हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें करमोन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। अमिलिहापाल की टीम ने 10 ओवर में 101 रन बनाए। इसमें नीरज त्रिपाठी, अभिलाष व साहब लाल की शानदार बल्लेबाजी की। 102 रन बनाने के लिए उतरी करमोन की टीम ने यह मैच जीत लिया। इसमें सलामी बल्लेबाज रामकुमार व सुनील कुमार ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
फाइनल मैच करमोन टाइगर्स व छिवलहा किंग्स के बीच खेला गया। छिवलहा किंग्स ने टास जीतकर फील्डिंग की। करमोन ने 10 ओवर में 79 रन बनाए। 80 रन के पीछा का पीछा करने उतरी छिवलहा की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और सभी खिलाड़ी 68 रन बनाकर आउट हो गए। फाइनल मैच करमोन टाइगर्स ने 11 रनों से जीत लिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर आजम खान, अजय कुमार, वसीम अहमद, अंकित सिंह, अमित शुक्ला, दुर्गा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed