फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Special Secretary of the meeting, missing officer, instructions to stop pay

विशेष सचिव की बैठक में अफसर नदारद, वेतन रोकने के निर्देश

Fri, 21 Oct 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 21 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Special Secretary of the meeting, missing officer, instructions to stop pay
विकास भवन में बैठक करते विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन हरिकांत त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
शासन की हौसला पोषण मिशन योजना के क्रियान्वयन क ी खराब स्थिति पर विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन हरिकांत त्रिपाठी ने नाराजगी जताई। विकास भवन में बैठक के दौरान अफसरों के अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी जताई और वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



योजना का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन हरिकांत त्रिपाठी ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। विशेष सचिव ने कहा कि हौसला पोषण योजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाला बिंदु है। बनाए गए नोडल अधिकारी 21 अक्टूबर को गांवों में भ्रमण कर रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएं। जो निरीक्षण नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी, अपर मुख्य जिला पंचायत अधिकारी, अधिशासी अभिंयता आरईएस के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। उन्होंने वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डा.वेदपति मिश्रा ने बताया कि योजना को और और गति प्रदान की जाएगी जिससे इस योजना को सफल बनाया जा सके। बैठक में सीडीओ इंदुमती, मुख्य चिकित्साधिकारी वीके पांडेय, डीडीओ मिथलेश सचान, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed