फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SP tightly screw the cops

एसपी ने पुलिसकर्मियों के कसे पेंच

Mon, 23 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 23 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
SP tightly screw the cops

जहानाबाद थाने के निरीक्षण में पहुंचे पुलिस कप्तान

विज्ञापन
ने रजिस्टरों, फाइलों के रखरखाव, लंबित विवेचनाओं का अवलोकन  किया। इसके बाद दारोगाओं और पुलिस कर्मियों के पेंच कसे। उन्होंने कहा कि पुलिस गश्त तेज कर अपराधियों पर शिकंजा कस उनको जेल भेजें।

संभ्रांत नागरिकों से अच्छे संबंध स्थापित कर जरायम पेशेवरों के खिलाफ अभियान चलाकर समाज को भयमुक्त बनाएं। अधीनस्थों को यह भी हिदायत दी कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाह पुलिस कर्मियों को दंडित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीओ बिंदकी अनुराग दर्शन, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मौजूद रहे।

इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने गाजीपुर थाने का निरीक्षण किया। यहां पर असलहे देखे और रजिस्टर चेक किए। थानेदार को लोगों को न्याय दिलाने की हिदायत दी और किसी भी मामले की रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। इस मौके पर एसओ शिवमंगल सिंह समेत सभी पुलिसकर्मियों के साथ एसपी ने बैठक भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed