फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SP returns to power through a series of operations

कामकाज के बलबूते सपा फिर सत्ता में लौटेगी

Mon, 18 Apr 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 18 Apr 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
SP returns to power through a series of operations
शादीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव का स्वागत करते सपाई। - फोटो : अमी उजाला
उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य एवं सपा के प्रदेश महासचिव एसआरएस यादव ने कहा कि कामकाज के बलबूते पर सपा सरकार वर्ष 2017 में पुन: प्रदेश में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन



यादव रविवार को पार्टी कार्यालय पर अपने स्वागत समारोह के दौरान पार्टीजनों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य यादव ने सपाइयों मेें चुनावी जोश भरा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 में सपा अपने कामकाज के बलबूते पर फिर से बहुमत में आएगी। बस हमें गुमान से बचते हुए जनता को सपा का कामकाज समझाना होगा। कहा कि नेताजी के दिशा निर्देश पर मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने जनहित के तमाम काम किए हैं, इसे जनता के बीच जाकर उन्हें समझाना और इसका लाभ दिलाना है।
विज्ञापन



इस मौके पर पूर्व सांसद राकेश सचान, विधायक मदन गोपाल वर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह, महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा, मोहम्मद सफीर, रीता प्रजापति, मोइन खान, पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने एमएलसी का स्वागत किया। सपा महासचिव एवं एमएलसी के इस्तकबाल करने की पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं में होड़ चली।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पूर्व सदर नगर पालिका के चेयरमैन व सदर के घोषित प्रत्याशी चंद्र प्रकाश लोधी ने विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव को चांदी का मुकुट पहनाया। तत्पश्चात विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव बाकरगंज में रहने वाले पूर्व संभागीय लेखा परीक्षा अधिकारी भैरव सिंह गौर के आवास पहुंचे, उनके साथ एमएलसी नरेश उत्तम, रिजवान उर्फ डियर, विपिन यादव, अमरदीप सिंह भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed