फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SP minority House , former state secretary arrested

सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रदेश सचिव गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2015 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 17 Aug 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
SP minority House , former state secretary arrested

सीजेएम कोर्ट से जारी वारंट पर सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रदेश सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बलवे के एक मामले में आरोपी सपा नेता के  अदालत में पेश न होने के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने सपा नेता को रविवार को कोर्ट में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर जेल ले जाया गया। जेल में उनकी तबीयत बिगड़ी देखकर डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

शाहर के अमरजई पनी मोहल्ला निवासी वसीम अंसारी समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रदेश सचिव हैं। उनके खिलाफ सीजेएम कोर्ट में बलवे का मामला चल रहा है। सुनवाई में न पहुंच पाने के कारण कोर्ट ने सपा नेता के खिलाफ वारंट जारी कर दिया था। इसके बाद कुर्की का आदेश जारी कर दिया था। कुर्की के आदेश का अनुपालन कराने के लिए शनिवार को शहर कोतवाल आरएस सोनकर समेत फोर्स सपा नेता के  घर पहुंची थी। घर में मौजूद सपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को कोर्ट के समक्ष हाजिर किया। कोर्ट के आदेश पर नेता को जेल ले जाया गया। जहां दर्द की शिकायत पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन


इंसेट
मंत्री शिवपाल यादव ने कराया था शामिल
सपा नेता वसीम अंसारी की राजनीतिक पारी सपा से शुरू  हुई थी, लेकिन बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। करीब दस साल कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं। 2014 लोकसभा चुनाव के पहले हथगाम में मंत्री शिवपाल यादव की रैली में सपा नेता को दोबारा पार्टी में शामिल कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
क्या है मामला
जहानाबाद थाना क्षेत्र में करीब 25 साल पहले जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके विरोध में सपा नेता और उनके कई साथियों ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। हंगामे के आरोप में तत्कालीन थानेदार ने उनके खिलाफ बवाल का मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed