फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SP leader's brother arrested for raping woman on pretext of marriage for two years

Fatehpur News: दो साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म में सपा नेता का भाई गिरफ्तार

Sat, 22 Nov 2025 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
SP leader's brother arrested for raping woman on pretext of marriage for two years
फोटो 35-आरोपी अतुल। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले सपा नेता के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

करीब दो साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। शादी का दबाव बनाने पर युवती व उसके परिवार को गाली गलौज कर धमकी का सपा नेता समेत परिवार के चार पर आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग करती है। उसने बृहस्पतिवार को दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि शहर कोतवाली के भैरमपुर निवासी अतुल कुमार मौर्या का घर आना-जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचित से बातचीत होने लगी। उसे झांसा देकर अतुल करीब दो साल पहले नलकूप पर ले गया। यहां उसका पिता सुरेंद्र, मां कमला, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष बड़ा भाई अमित और सुमित भी पहुंचे। दोनों की धूमधाम से शादी कराने की बात कही।
इसके बाद अतुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के समय अश्लील फोटो भी खींच लिए। शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। शादी के कागजात तैयार कराने के बहाने कई कागजों में हस्ताक्षर करा लिए।
कुछ दिन पहले शादी से इन्कार कर दिया। परिजन 12 नवंबर को अतुल के घर पहुंचे। शादी की बात कहने पर अतुल के भाइयों, पिता और मां ने उनके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर अतुल को गिरफ्तार किया है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मुख्य आरोपी अतुल को जेल गया है। सपा नेता समेत बाकी आरोपियों की जांच की जा रही है।


सपा नेता का तीन दिन पहले था तिलक
सपा नेता अमित मौर्या का तीन दिन पहले तिलक समारोह था। समारोह की एक शुभचिंतक ने फोटो भी फेसबुक पर अपलोड की है। इसमें कई सपा नेता भी शामिल होने पहुंचे हैं।

फोटो 35-आरोपी अतुल। स्रोत पुलिस

फोटो 35-आरोपी अतुल। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed