{"_id":"7c73572115a062f02b888f017f5fd7c9","slug":"sp-leader-angry-at-the-doctor-s-absence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर की गैरमौजूदगी पर सपा नेता खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर की गैरमौजूदगी पर सपा नेता खफा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Fri, 12 Jun 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में डॉक्टर के न आने व अन्य अव्यवस्थाएं देख सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयालू ने नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल में मरीजों से भी सुविधाएं मुहैया होने को लेकर बातचीत की। अव्यवस्थाओं की शिकायत सीएमओ से करने की बात कही।
विज्ञापन
सीएचसी बिंदकी में तैनात महिला डॉ. रुची सिंह कई दिन से अस्पताल नहीं आ रही हैं। इससे अस्पताल आने वाली गर्भवती को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत मिलने पर शुक्रवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता सफी उल्ला,सुरेश यादव, मनोज, रियाजुल हसन के साथ सीएचसी पहुंचे। अस्पताल में दिखाने आईं रीना, अनीता, शांती आदि गर्भवती महिलाओं ने बताया कि कई दिन से अस्पताल के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन लेडी डॉक्टर नहीं मिलती हैं। दयालू ने अस्पताल में गंदगी व्याप्त होने पर भी नाराजगी जताई। प्रसव केंद्र की नर्स अनीता और ओटीए अशोक कुमार ने बताया कि कई दिनों से डॉ. रूची सिंह नहीं आ रही है। दयालू ने कहा कि अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं की शिकायत सीएमओ से करेंगे।
विज्ञापन