{"_id":"5287fc09466a2ca39008247b966bd60f","slug":"sp-candidate-filing-papers-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी ने फिर दाखिल किया पर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी ने फिर दाखिल किया पर्चा
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य
विज्ञापन
पद निर्वाचन के लिए सपा प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव ने शनिवार
को दोबारा नामांकन दाखिल किया। एक सेट में नामांकन दाखिल करने आए सपा
प्रत्याशी के साथ पार्टी के छोटे-बड़े नेताओं का हुजूम था। जिसे रोकने में
पुलिस को खासा पसीना बहाना पड़ा। माना जा रहा है कि जुलूस से बसपा
प्रत्याशी अशोक कटियार के जुलूस को मात देने की कोशिश की गई।
एमएलसी चुनाव के लिए सबसे पहला नामांकन पत्र सपा प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव ने बुधवार को दाखिल किया था। शनिवार को सपा प्रत्याशी का काफिला दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट पहुंचा।
नारों के बीच सपा प्रत्याशी नामांकन कराने के लिए कलेक्टे्रट पोर्टिकों में अनुमोदकों के साथ दाखिल हुए। फतेहपुर के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, पूर्व सभापति विधान परिषद सुखराम यादव, पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया, पूर्व सांसद राकेश सचान, श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन यादव, जहानाबाद विधायक मदन गोपाल भी साथ मौजूद रहे।
उन्होंने कलेक्ट्रेट के डीएम कोर्ट में एडीएम आलोक सिंह के समक्ष एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में एमएलसी नरेश उत्तम, सदर नगर पालिका चेयरमैन चंद्र प्रकाश लोधी, जय कुमार जैकी, महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा, मोइन खान, विपिन यादव, संतोष द्विवेदी, विनोद विश्वकर्मा, वेद प्रकाश गुप्ता, प्रधान सरकंडी संतोष द्विवेदी, रीता प्रजापति अरुण यादव, आनंद प्रकाश लोधी समेत बड़ी तादाद में सपा नेता शामिल रहे।