फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SP, BSP, Congress sinking boat-RAJVEER

सपा, बसपा, कांग्रेस डूबती नैया-राजवीर

Fri, 21 Oct 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 21 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
SP, BSP, Congress sinking boat-RAJVEER
बूथ प्रमुखों के सम्मेलन में बोलते एटा सांसद राजवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के बेटे एटा सांसद राजवीर सिंह ने गुरुवार को कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस डूबती नैया हैं। इसी वजह से वहां भगदड़ मची है। यह सभी एक-एक कर भाजपा में आने को बेताब हैं और बहुत कुछ पार्टी का दामन थाम भी चुके हैं।
विज्ञापन



गुरुवार को तीन दिनी प्रवास में आए एटा सांसद ने भाजपा  सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ प्रमुखों के सम्मेलन में कहा कि अपना बूथ जीत लिया, तो प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय है। उन्होंने सभी बूथ प्रमुखों से केंद्र सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाने को कहा। सदर विधायक विक्रम सिंह के आवास परिसर में यह सम्मेलन हुआ। पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी ने बूथ और सेक्टर प्रमुखों से चुनावी तैयारियों के लिए कमर कसने का आह्वान किया। सदर विधायक ने कहा की भाजपा के मालिक आप सभी हैं। आप जीतेंगे, तो भाजपा जीतेगी।
विज्ञापन


विधायक ने सांसद को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री अन्नू श्रीवास्तव, लोकसभा पालक प्रमोद द्विवेदी, डा. शिवप्रसाद त्रिपाठी, राकेश तिवारी, पंकज त्रिवेदी, धनंजय द्विवेदी, अभिषेक शुक्ला, बच्चा तिवारी, आनंद तिवारी, हंसवा मंडल अध्यक्ष राकेश मौर्य, कमल लोधी, लालसिंह टीटू, मनोज तिवारी, कुलदीप तिवारी, सूर्य कुमार गौतम, सुनील पासवान, कमलेश लोधी के अलावा बूथ एवं सेक्टर प्रमुख मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed