फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Soon arrest criminals instructions

अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश

Mon, 17 Aug 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 17 Aug 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Soon arrest criminals instructions

पुलिस अधीक्षक ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में रविवार को कानून-व्यवस्था को चौकस रखने के मातहतों का दिशा निर्देश दिए हैं। अपराधों पर लगाम लगाने के लिए बेहतर पुलिसिंग करने के टिप्स दिए हैं।

विज्ञापन

पुलिस लाइन में दोपहर के 12 बजे से पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने मातहतों के साथ बैठक शुरू की। एसपी ने पिछले दिनों थानों की पुलिस पर हमला और बलवे के उपद्रवियों के मामलों की समीक्षा की। एसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ दर्ज मुकदमों में सख्त कार्रवाई की जाए। सभी मामलों के वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की जाए। महिलाओं और नाबालिग लड़कियाें के साथ होने वाले अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। थाने में आने वाले पीड़ितों की शिकायत पर तत्काल जांच की करके कार्रवाई हो। थाने से पीड़ितों को टरकाया नहीं जाए। लंबित मामलों की विवेचना पूरी करें, ईनामी बदमाशों, वांछितों की गिरफ्तारी की जाए। इस मौके पर एएसपी आरके सिंह, सीओ सिटी वंदना सिंह, सीओ बिंदकी आरके वर्मा, सीओ जाफरगंज बृजराज सिंह, सीओ खागा निवेष कटियार, सीओ थरियांव मदन सिंह समेत सभी थानेदार मौजूद रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed