फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Son born a few hours after father's death

पिता की मौत के चंद घंटों बाद बेटे का हुआ जन्म

Tue, 15 Dec 2020 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Son born a few hours after father's death
खखरेरू। शराब के नशे में धुत रहने और बीमारी के बाद भी लापरवाही बरतने वाले युवक की मौत के चंद घंटे बाद युवक की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। युवक के परिजन गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

एटा जनपद के टिकसर गांव थाना जेथरा निवासी भोले पासवान (30) पुत्र सक्ठू पासवान मजदूरी करता था। घर में उसकी पत्नी रेखा व दो बेटे है। रेखा मौजूदा समय गर्भवती थी। ऐसे में भोले पासवान जो शराब का लती था, 24 नवंबर को पत्नी व बच्चों को लेकर सैदपुर-पचमई थाना खखरेरू अपनी ससुराल आया था।
विज्ञापन

तब से वह यहीं था। बीमार होने के बावजूद वह शराब पी रहा था। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे भोले का पेट में दर्द हुआ तो वह तड़पने लगा। परिजन कुछ कर पाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। यह देख घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को इसकी सूचना दी गई। पति का शव घर में ही था और मध्यरात्रि करीब रेखा को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। मंगलवार को एटा से आए भोले के पिता व भाई ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसआई अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि परिजनों का कोई आरोप नहीं है। भोले बहुत अधिक शराब का सेवन कर रहा था और पिछले कई दिनों से उसकी तबियत भी खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed