फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Somewhere the transformer blows, then somewhere there is a fault, electricity is falling

कहीं ट्रांसफार्मर, तो कहीं लाइन में हुए फाल्ट, गुल रही बिजली

Fri, 07 Jan 2022 07:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Somewhere the transformer blows, then somewhere there is a fault, electricity is falling
फतेहपुर। दो दिन की बारिश ने शहर से लेकर गांव तक की बिजली व्यवस्था को बेपटरी कर दिया। कहीं पर ट्रांसफार्मर तो कहीं लाइन में फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बंद रही। आबू नगर उपकेंद्र के पटेल नगर फीडर बिजली दोपहर से शाम तक बंद रही, जिस कारण से विकास भवन समेत अन्य सरकारी दफ्तरों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

बारिश के कारण न्यायालय फीडर की लाइन में पेड़ की डाल तार में गिर गए, जिनको हटाने में विद्युत कर्मी दोपहर से शाम तक लगे रहे। इस कारण से पटेल नगर, सिविल लाइंस की बिजली गुल रही। विकास भवन के डीपीआरओ कार्यालय में बिजली न आने के कारण अंधेरा पसरा रहा। पंचायती राज विभाग के कर्मचारी अंधेरे में सरकारी काम निपटाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

वहीं, नई तहसील चौराहे और शकुन नगर में लगे ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया, जिससे बिजली आपूर्ति बंद रही। बेरुईहार उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के कारण शहर के मसवानी, चौक, बस अड्डा की बिजली सुबह से दोपहर तक बंद रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के थरियांव उपकेंद्र के मंडासरांय फीडर की बिजली आपूर्ति गुरुवार से बंद है। 24 घंटे बीत गए, लेकिन लाइनमैन अभी तक फाल्ट ढूंढ नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण फाल्ट हुए हैं, उनको सही कराने के लिए उपकेंद्र के अवर अभियंता व लाइनमैनों को लगाया गया है। जल्द ही सभी फीडरों की आपूर्ति बहाल हो जाएगी। - राकेश कुमार पांडेय, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड

बिंदकी। बारिश में फॉल्ट के कारण सीएचसी की विद्युत आपूर्ति 17 घंटे तक बाधित रही। गुरुवार देर रात 10 बजे बारिश से ट्रांसफार्मर में फॉल्ट हो गया। शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे फाल्ट सही हुआ, आपूर्ति बहाल हुई। सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक चिकित्सकों को इलाज में काफी दिक्कत उठानी पड़ी। टार्च की रोशनी में मरहम पट्टी की गई। जेई दीपेश गुप्ता ने बताया कि बारिश से ट्रांसफार्मर में फाल्ट हुआ था, जिसको शुक्रवार तीन बजे सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed