फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Soldier dies after slipping on bike

Fatehpur News: बाइक फिसलने से फौजी की गिरकर मौत

Sun, 21 Jul 2024 03:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Soldier dies after slipping on bike
जाफरगंज। घर लौटते समय फौजी बाइक फिसलने से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पूरेदान निवासी नरेंद्र सिंह परिहार का इकलौता पुत्र विजय प्रताप (31) जम्मू में हवलदार पद पर तैनात था। वह 28 जून को एक माह की छुट्टी पर गांव आया था। किसी काम से अमौली गया था। रात आठ बजे लौटते समय रास्ते में बारिश की वजह से सठिगवां के पास बाइक फिसल गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट लगाए थे। परिजन उसे आर्मी हॉस्पिटल ले गए, लेकिन देर हो चुकी थी। वह 2012 में आर्मी में भर्ती हुआ था। वह 28 जून को एक माह की छुट्टी पर आया था। उसे 20 जुलाई को ड्यूटी पर जाना था। उसकी एक चार साल की पुत्री वान्या भी है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम शाम शव गांव पहुंचा। अंतिम संस्कार रविवार को होगा। फौजी की मौत से मां ज्ञाना सिंह,पत्नी नेहा, बहन बीना, रीना,अमिता,मनोरमा,अर्पिता का हाल बेहाल दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed