फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Smt in Har Ghar Nal Planning Papers

Fatehpur News: हर घर नल योजना कागजों में सिमटी

Tue, 17 Mar 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Smt in Har Ghar Nal Planning Papers
अमौली। ब्लॉक क्षेत्र में हर घर नल योजना पूरी तरह ग्रामीणों के लिए छलावा साबित हो रही है। योजना की तय समय सीमा के तहत दो वर्ष के भीतर पानी की आपूर्ति घरों तक पहुंचना था लेकिन अभी तक किसी भी गांव में पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं पहुंच पा रही है। किसी गांव में कार्य अधूरा, तो किसी गांव में टैंक निर्माण अधूरा पड़ा है। जबकि कागजों में सही रिपोर्ट भेजकर विभाग अपना कार्य पूरा दिखा रहा है। सठिगवां में अभी तक टंकी का निर्माण अधूरा है और चलने के पूर्व ही सोलर प्लेट चोरी हो चुकी है। इसी तरह बुढ़वा में भी टंकी का निर्माण अधूरा है और सोलर प्लेट चोरी हो चुकी है। पारा धनई 2600 की आबादी वाली ग्राम पंचायत की टंकी उसके मजरा कौह में बनी है। दोनों गांव मिलाकर लगभग 250 नल लगे होंगे कागजों में आपूर्ति चालू है, लेकिन पारा धनई में अभी तक पानी नहीं पहुंचा। ग्राम प्रधान सोमू पांडे, बैजू शुक्ला, रत्नेश, राजीव, रामबाबू आदि ने बताया कि कौह में सप्ताह में एक दो दिन पानी आ जाता है। इसके अलावा लीकेज या अन्य किसी कमी से जलापूर्ति बंद रहती है। सड़कें अभी तक खोदी पड़ी है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed