फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sleeping in the house of the old brick Kuckr murder

घर में सो रही वृद्धा की ईंट से कूंचकर हत्या

Sat, 30 Jul 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 30 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sleeping in the house of the old brick Kuckr murder
खागा में हत्या की पड़ताल करती पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
घरों में चूल्हा-बर्तन कर जीवनयापन करने वाली सूरज कली(60) की गुरुवार रात ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। घटना की खबर शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को लगी। पुलिस को मौके पर खून से सनी ईंट बरामद हुई है। ईंट फारेंसिक जांच के लिए भेजी गई है। हत्या किस वजह से हुई, यह सुराग नहीं लग सका है। हालांकि यह जानने के लिए सीओ थरियांव पुर्णेंदु सिंह ने कई लोगों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन



सूरजकली हथगाम थाना क्षेत्र के चंपतपुर गांव निवासी दिवंगत रामआसरे की पत्नी थी। इकलौता बेटा संतोष विश्वकर्मा कानपुर में ई-रिक्शा चलाता है और अपने परिवार के साथ रहता है। वृद्धा गुरुवार शाम छह बजे घरों से कामकाज कर घर पहुंची थी। इसके बाद से गांव के लोगों ने उसे नहीं देखा।
विज्ञापन



पड़ोसी का बच्चा शुक्रवार सुबह खेलने सूरजकली के पास पहुंचा। खून फैला देख चीखता हुआ लौट आया। तब पड़ोसी घर में दाखिल हुए। सूरजकली को चारपाई पर चादर से ढंका देखा। चादर उठाने पर ईंट से कूंचा चेहरा देखकर पड़ोसी हैरान रह गए। पुलिस और वृद्धा के बेटे को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीओ ने बताया कि घटनास्थल पर खून से सनी ईंट बरामद हुई है, उससे ही कातिल ने सिर और चेहरे पर हमला कर हत्या कर दी है। परिवार की दुश्मनी भी नहीं है। घर में किसी का अक्सर आना जाना नहीं था। सब कुछ घर में दुरुस्त मिला है। इससे चोरी व लूटपाट की आशंका भी नहीं लग रही है। मामले की जांच शुुरू की गई है। फिलहाल अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।



बेटे संतोष ने बताया कि तीन दिन पहले मां से बातचीत हुई थी। कह रही थी कि काफी दिन हो गया आए नहीं, आ जाओ, उसके बुलावे पर शुक्रवार को गांव आना तय था लेकिन उससे पहले ही मां की हत्या कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed