फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sleeping elderly woman murdered by crushing her head, suspicion on neighbor

Fatehpur News: सो रही बुजुर्ग महिला की सिर कुचलकर हत्या, पड़ोसी पर शक

Tue, 19 Aug 2025 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sleeping elderly woman murdered by crushing her head, suspicion on neighbor
फाइल फोटो-14-रुकमणिया उर्फ लेखपलाइन। स्रोत परिजन
धाता (फतेहपुर)। गांव की एक बुजुर्ग महिला की रविवार रात ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब महिला बरामदे में अकेली सो रही थी। हत्या के पीछे रंजिश और चोरी की कोशिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जांच के दौरान पड़ोसी के घर से खून से सना हाफ पैंट बरामद किया है। मामले में कई संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अहमदपुर कुसुंभा गांव निवासी रुकमिनिया उर्फ लेखपलाइन रैदास (70) घर में अकेली रहती थीं। उनके पति का निधन करीब 25 वर्ष पहले हो चुका था। दोनों बेटियां गुंदी और रिंकी शादीशुदा हैं। गुंदी की शादी डेंडासई गांव में हुई थी। रिंकी, पति के साथ मुंबई में रहती है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने खून से लथपथ शव देखा तो रिश्ते में पौत्र हिमांशु ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पाया कि महिला के सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। हत्या में ईंट के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। गले में घर की चाबी लटकी मिली। उसी चाबी से पुलिस ने कमरा खोला, लेकिन अंदर सब कुछ व्यवस्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह, सीओ बृजमोहन राय और थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर महिला को पहले से जानता था। विरोध या पहचान लिए जाने के डर से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने क्षेत्र के आठ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों की सूचना पर एक पड़ोसी के घर छापा मारा गया, जहां से खून लगा हाफ पैंट बरामद हुआ है। हालांकि, पड़ोसी घर से गायब मिला।
पुलिस का मानना है कि हमलावर आसपास का ही अराजक तत्व हो सकता है। वह नशे में महिला को गाली-गलौज कर उत्पात करते होंगे। विरोध पर महिला से खुन्नस मानते थे। इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है। सीओ बृजमोहन राय ने बताया कि पौत्र हिमांशु की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।



पड़ोसी के भाई को पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ा
बुजुर्ग महिला की हत्या में पड़ोसी मो. वारिस का नाम सामने आया है। आरोपी के घर से पुलिस को हाफ पैंट खून लगा मिला है। पुलिस ने मो. वारिस के न मिलने पर उसके भाई अकबर को पूछताछ के लिए पकड़ा है। पुलिस अकबर से पूछताछ कर रही है। अकबर घटना की रात कहां था, इस बारे में भी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा रिश्तेदारों के घरों के बारे में जानकारी जुटाकर पुलिस दबिश दे रही है। लोग वारिस को नशेड़ी बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed