फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sixteen years of waiting is over, classes will start in a week

Fatehpur News: सोलह वर्षों का इंतजार खत्म, एक सप्ताह में शुरू होंगी कक्षाएं

Sun, 16 Nov 2025 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Sixteen years of waiting is over, classes will start in a week
फोटो-04-बुढ़वा स्थित आईटीआई का नवीन भवन। संवाद
अमौली। क्षेत्र के बुढ़वा स्थित आईटीआई अब पूरी तरह संचालित होने जा रही है। विभाग ने सामान की शिफ्टिंग शुरू कर दी है। एक सप्ताह के भीतर नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इससे क्षेत्र के बच्चों को घर के नजदीक तकनीकी शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र की 66 ग्राम पंचायतों के लिए 2009 में आईटीआई स्वीकृत हुई थी लेकिन भ्रष्टाचार के कारण भवन अधूरा रह गया। वर्ष 2017 में पुराने भवन को निष्प्रयोज्य घोषित कर नए भवन के निर्माण के लिए साढ़े छह करोड़ की स्वीकृति मिली। इससे 2023 में भवन तैयार हुआ।
विज्ञापन

बजट न मिलने से उपकरणों की शिफ्टिंग नहीं हो सकी और कक्षाएं शहर में ही चल रही थीं। इसके कारण करीब 280 बच्चों को रोज 60 से 70 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार ने बताया कि शिफ्टिंग तेजी से जारी है। सभी कक्षाएं जल्द सुचारू हो जाएंगी। आईटीआई में शिक्षण कार्य के लिए 16 नियमित तथा पांच आउटसोर्स अनुदेशक तैनात हैं।

फोटो-04-बुढ़वा स्थित आईटीआई का नवीन भवन। संवाद

फोटो-04-बुढ़वा स्थित आईटीआई का नवीन भवन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed