फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Six vehicles collide at toll plaza, six injured including manager

Fatehpur News: टोल प्लाजा पर छह वाहन टकराए प्रबंधक समेत छह घायल

Thu, 20 Feb 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Six vehicles collide at toll plaza, six injured including manager
क्षतिग्रस्त कार पर लगा खून। - फोटो : कोच
चौडगरा। कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे छह वाहन टोल में जल्दबाजी में टकरा गए। हादसे में टोल प्लाजा प्रबंधक व वाहन सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसे में आगरा के फतेहाबाद निवासी संजय शर्मा, उनकी पुत्री तनवी कौशिक, बुलंदशहर जिले के शिकारपुर विजय कुमार, जाफरगंज थाने के फिरोजपुर निवासी डीसीएम चालक सुरेंद्र कुार व परिचालक बेटा गोविंद और टोल प्रबंधक शारदा प्रसाद घायल हुए। बड़ौरी टोल पर वीआईपी लेन में वाहनों की कतारें लगी थी। एक विवाद भी हो गया था। विवाद प्रबंधक शारदा निपटा रहे थे। इसी दौरान वीआईपी लेन में वाहनों की कतारें लगी थीं। तेज रफ्तार ट्रक ने आगे खड़े डीसीएम में टक्कर मारी। टक्कर के बाद डीसीएम 20 मीटर तक आगे चल पड़ी। चपेट में आने से आगे खड़ी चार कारें एक दूसरे से टकरा गई। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि वाहनों की एक दूसरे से भिड़ंत में हादसा हुआ है। डीसीएम चालक व सहचालक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed