फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Six-hour uproar over demand to bury the body at the murder site.

Fatehpur News: जहां हत्या हुई वहीं शव दफनाने की मांग पर छह घंटे हंगामा

Sat, 13 Jun 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Six-hour uproar over demand to bury the body at the murder site.
फोटो-02-आरोपी रामखेलावन के घर के बाहर पड़े खून की जांच करती पुलिस व आरोपी के घर से मिले सब्बल को
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर बुधवार रात पशुबाड़े में सो रहे तक्कीलाल सोनकर (65) की हत्या के बाद बृहस्पतिवार रात पोस्टमार्टम कर शव गांव पहुंचा। शुक्रवार सुबह परिजन हत्या स्थल पर ही अंतिम संस्कार करने और वहीं शव दफनाने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान करीब छह घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस-प्रशासन ने समझाकर बारा यमुना घाट पर अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

गांव निवासी तक्कीलाल सोनकर खेती के साथ पशुपालन करते थे। उनका चचेरे भाई रामखेलावन से वर्ष 2017 से सड़क किनारे 18 बिसवा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है जो दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को मुकदमे में बहस की तारीख भी थी। तक्कीलाल रोज की तरह बुधवार रात घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित विवादित जमीन पर बने पशुबाड़े में सो रहे थे। यहां उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

शव के अंतिम संस्कार को लेकर परिजन ने जेसीबी मंगवाकर विवादित जमीन पर गड्ढा खुदवाना शुरू कर दिया और वहीं शव दफनाने की तैयारी करने लगे। पुलिस ने खोदाई रुकवाई। परिजन हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उसी स्थान पर अंतिम संस्कार की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने मांझेपुर बाजार में शव रखकर जाम लगाने और अधिकारियों को बुलाने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बृजमोहन राय, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र, राहुल कुमार, कानूनगो सरफराज, लेखपाल विवेक विश्वकर्मा और अंकुर त्रिपाठी ने परिजन को समझाया। अधिकारियों ने बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है इसलिए विवादित भूमि पर कोई पैमाइश या निर्माण संभव नहीं है और यथास्थिति बनी रहेगी।
करीब छह घंटे बाद परिजन गांव के अरिमर्दन सिंह और राजू कछवाहा की समझाने पर शांत हुए। दोपहर करीब एक बजे पुलिस की मौजूदगी में बारा यमुना घाट पर अंतिम संस्कार कराया गया। सीओ ने बताया कि जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में धारदार हथियार और किसी ठोस वस्तु से चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।




आरोपी बोला, तारीख पर चला गया था
पुलिस ने हत्यारोपी रामखेलावन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। उसने हत्या से इन्कार किया और बताया कि वह घटना के बाद कोर्ट की तारीख पर चला गया था। मामले में नामजद पांच आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। किसी का कोई सुराग नहीं मिला है। सभी के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर हैं लेकिन स्विच ऑफ होने से लोकेशन नहीं मिल पा रही है।








आरोपी के घर के बाहर खून पड़ा होने पर महिलाओं का हंगामा

आरोपी रामखेलावन के घर के बाहर खून जैसा पदार्थ मिलने पर महिलाओं ने हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने उसकी मां चंद्रकली से घर की चाबी लेकर तलाशी ली। इसमें कुल्हाड़ी और सब्बल मिला। हालांकि इनमें खून के निशान की पुष्टि नहीं हुई है। घर के बाहर मिले पदार्थ को जांच के लिए भेजा गया है। इससे मानव रक्त होने की पुष्टि की जाएगी।

फोटो-02-आरोपी रामखेलावन के घर के बाहर पड़े खून की जांच करती पुलिस व आरोपी के घर से मिले सब्बल को

फोटो-02-आरोपी रामखेलावन के घर के बाहर पड़े खून की जांच करती पुलिस व आरोपी के घर से मिले सब्बल को

फोटो-02-आरोपी रामखेलावन के घर के बाहर पड़े खून की जांच करती पुलिस व आरोपी के घर से मिले सब्बल को

फोटो-02-आरोपी रामखेलावन के घर के बाहर पड़े खून की जांच करती पुलिस व आरोपी के घर से मिले सब्बल को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed