{"_id":"6a3d7b270be3ed2c120ad076","slug":"six-digital-libraries-sealed-for-failing-to-meet-security-standards-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-157423-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सुरक्षा मानकों पर फेल छह डिजिटल लाइब्रेरी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सुरक्षा मानकों पर फेल छह डिजिटल लाइब्रेरी सील
विज्ञापन
फोटो-38-कोचिंग सेंटर व डिजिटल लाइब्रेरी की जांच करते एसडीएम। संवाद
खागा। नगर क्षेत्र में बेसमेंट और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों और डिजिटल लाइब्रेरी के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्रशासन ने अभियान चलाया। एसडीएम के नेतृत्व में गठित टीम ने कई संस्थानों का निरीक्षण किया। मानक पूरे न मिलने पर छह डिजिटल लाइब्रेरी को सील कर संचालन तत्काल बंद करा दिया। तीन कोचिंग सेंटरों और दो लाइब्रेरी संचालकों को नोटिस जारी कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम अभिनीत कुमार के साथ सीओ दुर्गेश दीप, बीईओ रजनीश श्रीवास्तव, अग्निशमन केंद्र प्रभारी तेज प्रकाश वर्मा और पुलिस टीम ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में संचालित संस्थानों की जांच की। इस दौरान विजयनगर मोहल्ले में स्थित विनायक और खुशी लाइब्रेरी में आपातकालीन निकास और सुरक्षा व्यवस्था मानकों के अनुरूप नहीं मिली।
दोनों का संचालन तत्काल प्रभाव से सीज करा दिया गया। वहीं खुशी डिजिटल लाइब्रेरी की दूसरी शाखा को मानक पूरे करने के बाद ही संचालन शुरू करने के लिए नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने जीटी रोड पश्चिमी बाईपास के पास संचालित अभि और विकास डिजिटल लाइब्रेरी की जांच की। यहां सुरक्षा मानकों में गंभीर कमी मिलने पर दोनों को सीज कर दिया गया। कैनाल रोड स्थित अक्षय लाइब्रेरी और सक्सेस पॉइंट भी मानक पूरे न करने पर सील कर दिए गए। नौबस्ता बाईपास चौराहे के पास स्थित गुनगुन लाइब्रेरी में निकास व्यवस्था में कमी मिलने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -
तीन कोचिंग सेंटरों को नोटिस
प्रशासनिक टीम ने देशभक्त कोचिंग सेंटर विजयनगर, गुरुकुल पक्का तालाब और लिटिल स्टार कोचिंग सेंटर महिचा मंदिर का भी निरीक्षण किया। सुरक्षा मानक पूरे न मिलने पर तीनों संचालकों को नोटिस जारी कर निर्देश दिया गया कि मानक पूरे करने के बाद ही संचालन शुरू किया जाए।
कोचिंग सेंटर और डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना रजिस्ट्रेशन और सुरक्षा मानक पूरे किए किसी भी संस्थान का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
- अभिनीत कुमार, एसडीएम।