{"_id":"694d896b596553be7f0ccb55","slug":"sisters-clothes-torn-when-she-tried-to-intervene-while-her-brother-was-being-beaten-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146226-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: भाई को पीटने में बीच-बचाव पर बहन के कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: भाई को पीटने में बीच-बचाव पर बहन के कपड़े फाड़े
विज्ञापन
फतेहपुर। भाई की पिटाई के बीच बचाव में पहुंची बहन को भी भाइयों ने पीटकर कपड़े फाड़ दिए। कोर्ट के आदेश पर बिंदकी कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र एक गांव के रहने वाले युवक ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि गजराज यादव और रघुराज यादव सगे भाई हैं। वह एक जुलाई को बहन को लेकर घर जा रहा था। गांव के चौराहे के पास दोनों भाई नशे में खड़े थे।
आरोप है कि उसे देखकर जातिसूचक शब्द बोलकर बुलाया। विरोध करने पर लाठी-डंडों व लात-घूसों से पीट दिया। बीच-बचाव में बहन को भी भाइयों ने पीटकर कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इस पर कोर्ट की शरण ली। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बुधवार को छेड़खानी व एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कटिया जोड़ने के विरोध पर दंपती को पीटा
चांदपुर थाना क्षेत्र के कुंदेरामपुर गांव निवासी रामऔतार सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के संतोष अपने पुत्र मलखान सिंह के साथ उसके घर के केबल में मंगलवार रात कटिया जोड़ रहा था। विरोध पर लाठी-डंडे से हमला किया। बीच-बचाव में आई पत्नी शकुंतला को भी पीटकर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मामले की बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।