{"_id":"65fb3286938f5d402a015714","slug":"sircontrol-room-phone-numbers-are-not-working-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-112881-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: महोदय...काम नहीं कर रहे कंट्रोल रूम के फोन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: महोदय...काम नहीं कर रहे कंट्रोल रूम के फोन नंबर
विज्ञापन
फतेहपुर। सरकारी कामकाज के तरीकों की एक नजीर लोकसभा चुनाव के विधानसभा वार कंट्रोल रूम नंबर जारी करने में दिखी। हर चुनाव की तरह इस चुनाव में भी कंट्रोल रूमों के नंबर जारी किए गए। छह कंट्रोल रूम नंबर में एक भी नहीं लगता है। इसे जारी करने से पहले विभाग ने नंबरों की जांच करने की भी जहमत नहीं उठाई। ऐसा ही हाल संचारी नियंत्रण समेत अन्य कंट्रोल रूम नंबरों का है।
जिले में विधानसभावार कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इसका बकायदा एक नंबर जारी किया गया है। ये नंबर हर बूथ में लिखे जा रहे हैं। इसका मकसद लोकसभा चुनाव से संबंधित हर समस्या का निराकरण करना है। इसमें कंट्रोल रूम जहानाबाद विधानसभा का नंबर-05180-299251, बिंदकी का नंबर 05180-299252, फतेहपुर विधानसभा के कंट्रोल रूम का नंबर 05180-299253 जारी किया गया है। इसी तरह विधानसभा अयाह शाह के कंट्रोल रूम का नंबर 05180-299254, हुसैनगंज का नंबर 05180-299255 और खागा विधानसभा का कंट्रोल नंबर 05180-299256 है। इन नंबरों को विधानसभावार प्रत्येक बूथ पर लिखा जाना है। खास बात यह है कि इसमें एक भी नंबर चालू नहीं है। सभी नंबरों पर फोन करने पर ''''यह नंबर रजिस्टर्ड नहीं है'' सुनने को मिलता है या फिर फोन लगाते ही कट जाता है। ऐसे में ये नंबर बेमकसद साबित होंगे। मतदाता भी नंबर नहीं लगने पर झल्लाएगा।
जनपद में मतदान के लिए 22143 बूथ बनाए जा रहे हैं। सभी बूथों पर विधानसभावार नंबर अंकित किए जा रहे हैं। इसके लेखन में ही लाखों रुपये खर्च होगा। ये नंबर चालू नहीं किए गए, तो ये धनराशि भी बर्बाद होगी।
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण के लिए मंगलवार से महिला चिकित्सालय परिसर में संक्रमण रोग नियंत्रण कक्ष में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 05180–221410 जारी किया गया है। इसमें प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार कार्रवाई करके निस्तारण किया जाएगा। लेकिन ये नंबर भी नहीं लगता है।
ये सभी नंबर चालू थे। मंगलवार को भी सभी नंबर चेक किए गए थे। कंट्रोल रूम में मरम्मत के काम चल रहा है। इस वजह से वायरिंग में समस्या पैदा हुई है। गुरुवार तक सभी लाइनें चालू हो जाएंगी।
- ऋषांत श्रीवास्तव्, नोडल, कंट्रोल रूम, फतेहपुर