{"_id":"69f8f72b2aa22e8d34033ed4","slug":"shuttering-worker-beaten-to-death-while-visiting-woman-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-154049-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: महिला से मिलने गए शटरिंग कारीगर की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: महिला से मिलने गए शटरिंग कारीगर की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
फाइल फोटो-15-कमलेश। स्रोत परिजन
अल्लीपुर (फतेहपुर)। मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं के मजरे बुधैयापुर गांव में देर रात महिला से मिलने पहुंचे शटरिंग कारीगर की भैंस चोरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने महिला समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्या, एससीएसटी सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
हुसैनगंज थाने के भिटौरा गांव निवासी शटरिंग कारीगर रामसजीवन का पुत्र कमलेश (42) पत्नी कविता देवी, बड़ी बेटी कोमल (11) और छोटी दिव्यांशी (7) के साथ रहता था। भाई सुमेश ने बताया कि कमलेश रविवार दोपहर एक बजे तक गांव में था। इसके बाद वह कहीं चला गया। देर रात उसके साथ मारपीट की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां सोमवार सुबह 6:30 बजे उसकी मौत हो गई।
सुमेश ने बताया कि उनके गांव की एक महिला की शादी बुधैयापुर निवासी एक मान सिंह के साथ हुई थी। दावा है कि महिला के बुलाने पर रामसजीवन गांव गया था। आरोप है कि महिला ने पति मान सिंह, पारिवारिक सदस्य राजबिहारी, विमल, गोरेलाल, कमल सिंह, अवध बिहारी, छैल बिहारी, अभिमन्यु, आशीष, विमलेश भुन्नर, धनंजय, राजेंद्र, रमाकांत के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद मृत समझकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं मलवां थाने पहुंचीं। यहां पुलिस ने सभी से बारी-बारी पूछताछ की। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस को भैंस चोरी की सूचना मिली थी। इस पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। शटरिंग कारीगर और महिला के बीच पूर्व में संबंध रहे हैं। इसी कारण वह मिलने गया था। यहां पति के देखने पर उसकी पिटाई कर दी गई।
पत्नी से रहती थी अनबन
परिजन ने बताया कि रामसजीवन और उसकी पत्नी कविता को तारादेवी के संबंध की जानकारी थी जिसका वह विरोध करती थी। इसी बात पर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। इसके चलते महिला चार माह पहले दोनों बच्चों को लेकर खखरेरू स्थित पिपिरी गांव चली गई थी। घटना के वक्त वह मायके में ही थी
फोन से खुलेगा राज
पुलिस के मुताबिक महिला और रामसजीवन के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी होती थी। पुलिस अब मामले की जांच के लिए मोबाइल कॉल डिटेल और डिजिटल साक्ष्यों को खंगालने की तैयारी कर रही है। ताकि मामले की कड़ियां कोर्ट में मजबूत की जा सकें।