फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Shree Ram won the silver mace and 51 thousand cash by defeating the devil

Fatehpur News: शैतान को चित कर श्रीराम ने जीता चांदी का गदा और 51 हजार नकद

Wed, 23 Aug 2023 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Shree Ram won the silver mace and 51 thousand cash by defeating the devil
हसवा। ब्लाक के एकारी गांव में दंगल का आयोजन हुआ। इसमें 51 हजार की इनामी कुश्ती में लमेहटा के श्रीराम ने राजस्थान के शैतान सिंह को चित किया। उन्हें चांदी का गदा और 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। महिला पहलवानों ने भी दांव-पेंच दिखाए। बड़ी संख्या में दर्शक जमा रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान और सदर विधायक विक्रम सिंह रहे। प्रधान पति एकारी कमल साहू ने अतिथियों को शॉल और प्रतीक चिह्न भेंट किया। कुश्ती की शुरुआत में अजय टेसाही ने संतोष महोबा को हराया। आशीष भिंड ने राजेश दिल्ली को हराया। सोनू दिल्ली और भोला मेरठ की कुश्ती बराबरी पर छूटी। जय सिंह डरीले की सरांय व हंसराज नरैनापुर के बीच कुश्ती बराबर पर छूटी। केशन गोपाल एकारी ने संतोष महोबा को हराया।
विज्ञापन

महिला पहलवान की कुश्ती में दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इस कुश्ती में खुशी पाल बनारस ने आकांक्षा पाल बनारस को हराया। 51 हजार की इनामी कुश्ती श्रीराम लमेहटा और शैतान सिंह राजस्थान के बीच हुई। कुश्ती में दर्शकों ने जमकर लुफ्त उठाया। इसके बाद बाबा लाडी जालिम राजस्थान से भिड़े। इसमें बाबा लाडी विजेता बने। विजयी पहलवानों को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विकास पासवान, भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम, उमेश परमार, ज्ञानेंद्र सिंह, अनुराग त्रिपाठी, सरवर आलम, मोहर्रम अली, राकेश श्रीवास्तव, संजय साहू, बुलाकी, रामभवन, बिहारी साहू, छेदीलाल, ईंदल प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................

मेधावियों का हुआ सम्मान
हसवा। एकारी गांव के मेधावी जो विभिन्न पदों पर हैं, उन्हें पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह और प्रधान पति ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सूरजभान पाल, सुधीर पाल, सरताज, वैभव गौड़, श्रीकांत, प्रदीप सैनी, दिलीप सैनी, असरफ अली, तौसीफ, शुभम साहू, राहुल साहू, मान सिंह यादव, सुरेश यादव, अंकुश वर्मा, इसराफील, राकेश साहू, फरीद अहमद, राजेश, रिशी बाबू शामिल हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed