Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Shopkeeper's funeral stopped after wholesaler accused of murder

Fatehpur News: थोक व्यापारी पर हत्या का आरोप लगाकर रोका दुकानदार का अंतिम संस्कार

Sun, 28 Dec 2025 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper's funeral stopped after wholesaler accused of murder
फाइल फोटो-32-आयुष्मान। स्रोत परिजन - फोटो : सांकेतिक
खखरेरू। घर से किराने की दुकान का सामान लेने थोक विक्रेता के पास गया दुकानदार शनिवार शाम रक्षपापुर मार्ग पर पुलिया के पास अचेत मिला। कौशाम्बी के मंझनपुर अस्पताल में रात में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन ने अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। परिजन ने थोक विक्रेता पर पिटाई के बाद जहर खिलाने का आरोप लगाकर शव फेंकने की शिकायत थाने में की है। पुलिस ने रविवार रात प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

धाता कस्बा निवासी आयुष्मान (25) की किराने की दुकान है। भाई अश्वनी केसरवानी ने पुलिस को बताया कि खखरेरू के थोक किराना सामान विक्रेता कल्लू केसरवानी के यहां से भाई का लेनदेन होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई शनिवार दोपहर व्यापारी कल्लू केसरवानी के यहां बाइक से 20 हजार रुपये लेकर माल लेने गया था। आरोप है कि व्यापारी कल्लू ने पुराने हिसाब को लेकर भाई को बैठा लिया। उससे नकद, चेन और अंगूठी छीन ली। पूरा हिसाब करने का दबाव बनाया।
शाम तक दुकान में बैठाए रखा। मोबाइल पर शाम को संपर्क नहीं हुआ। उन्होंने खखरेरू निवासी मामा लालचंद केसरवानी को मौके पर भेजा। व्यापारी ने मामा को बताया कि आयुष्मान दुकान से जा चुका है।
करीब रात सवा आठ बजे आयुष्मान के मोबाइल से उसके भाई के पास किसी ने फोन किया। सूचना दी कि आयुष्मान नहर पुलिया के पास अचेत अवस्था में पड़ा है। आयुष्मान ने व्यापारी पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। सीएचसी से उसे रेफर किया। उसकी कौशाम्बी के मंझनपुर जिला अस्पताल में मौत हो गई।

थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि व्यापारी के खिलाफ भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपाेर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।

फाइल फोटो-32-आयुष्मान। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-32-आयुष्मान। स्रोत परिजन- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed