फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Shiva's bow broke while he was stringing it, and he married Sita.

Fatehpur News: प्रत्यंचा चढ़ाते वक्त टूटा शिव धनुष, सीता संग रचाया विवाह

Sun, 12 Oct 2025 05:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
Shiva's bow broke while he was stringing it, and he married Sita.
फोटो-08-खागा की रामलीला में परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन करते कलाकार। संवाद
खागा। नगर की रामलीला में शनिवार रात सीता स्वयंवर, राम-सीता विवाह और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का जीवंत मंचन हुआ। अयोध्या मंदिर परिसर में आयोजित इस लीला को देखने के लिए नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी और देर रात तक दर्शक डटे रहे।
विज्ञापन




लीला में दिखाया गया कि श्रीराम, लक्ष्मण और गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुर पहुंचते हैं। यहां राजा जनक की पुत्री सीता का स्वयंवर हो रहा है। शर्त थी जो शिव धनुष तोड़ेगा वही सीता का वरण करेगा।
विज्ञापन


कई राजाओं ने प्रयास किया, लेकिन धनुष हिला भी नहीं सके। गुरु की आज्ञा पर श्रीराम ने धनुष उठाकर जैसे ही प्रत्यंचा चढ़ाई, तभी शिव धनुष टूट गया। इस पर जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा। इसके बाद राम-सीता विवाह का दृश्य प्रस्तुत हुआ। दर्शकों ने पुष्पवर्षा की, मंगल गीत गाए और राम-सीता की आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन




धनुष टूटने की गर्जना सुनकर परशुराम का आगमन हुआ। उन्होंने धनुष भंजन करने वाले से मिलने की इच्छा जताई। इस पर लक्ष्मण और परशुराम के बीच रोचक संवाद का मंचन हुआ। मंचन के दौरान प्रकाश पांडेय, अश्वनी, विक्रम सिंह, राजाराम अग्रहरि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed