फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Shicshamitr school today will not , will encompass

शिक्षामित्र आज नहीं जाएंगे स्कूल, देंगे धरना

Mon, 14 Sep 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 14 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Shicshamitr school today will not , will encompass

हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ शिक्षामित्र लामबंद हो गए हैं। रविवार को नहर कालोनी में आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन और प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की संयुक्त सभा में सोमवार से स्कूलों का बहिष्कार कर ब्लाक मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। दो दिन बाद शिक्षामित्र सांसद आवास में अनिश्चित कालीन डेरा डालेंगे। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने कहा कि न्यायालय का फैसला पूरी तरह से अन्याय पूर्ण है। सोमवार से कोई भी शिक्षामित्र स्कूल नहीं जाएगा। शिक्षमित्र पद पर नियुक्ति वाले ब्लाकों में शत प्रतिशत शिक्षामित्र धरना देंगे। यह आंदोलन दो दिन तक चलेगा। इसके बाद सभी शिक्षामित्र सांसद आवास में अनिश्चित कालीन धरना देंगे। सभा में आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष विजय सिंह गौर, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भदौरिया, शिवकुमार यादव, गजेंद्र सिंह, सुशील तिवारी, सुरेश सिंह, अजय सिंह, विमल कुशवाहा, शैलेंद्र सिंह, मो. हसन, आशीष पांडेय, पुष्पराज सिंह, अवधेश, रवींद्र प्रकाश पटेल, शैलेंद्र सिंह, आशीष , ज्ञानेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed