फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Senior DCM was shocked to see the ticket vending machine closed

Jalaun News: टिकट वेडिंग मशीन बंद देखकर बिफरे सीनियर डीसीएम

Thu, 06 Jul 2023 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Senior DCM was shocked to see the ticket vending machine closed
उरई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम द्वितीय) अमित आनंद ने बुधवार को उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने आटोमैटिक टिकट वेडिंग मशीन के बंद होने पर नाराजगी जताई और मातहतों से कहा कि जो भी समस्या है, उसे दूर कर जल्द मशीनों को चालू कराया जाए। उन्होंने स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक दो पर संचालित कैंटीनों का भी निरीक्षण किया और रेटलिस्ट देखी। कहा कि किसी भी हालत में ओवररेटिंग न की जाए। शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

झांसी से सीतापुर एक्सप्रेस (12107) से आए सीनियर डीसीएम ने सबसे पहले उरई स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद जनरल कोच में टिकट चेकिंग कराई। बिना टिकट यात्रा करने वाले पांच यात्रियों से जुर्माना वसूला। इसके बाद ट्रेन के पेंट्रीकार का भी निरीक्षण किया। पेंट्रीकार में 14 कार्टून अधोमानक पानी मिला। इस पर उन्होंने पानी को पानी को जब्त कर लिया। साथ ही कैंटीन में अव्यवस्थाएं देखकर पेंट्रीकार मैनेजर को फटकार लगाई और उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश खानपान इंस्पेक्टर को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने टिकट और आरक्षण खिड़की का भी निरीक्षण किया। साथ ही कर्मचारियों को हिदायत दी कि अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से करें। टिकट की सभी खिड़कियां चालू रखी जाए ताकि यात्री टिकट के लिए परेशान न हो। उन्होंने स्टेशन पर गंदगी मिलने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मातहतों से कहा कि यात्री सुविधाएं के लिए काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में सीनियर डीसीएम ने कहा कि उरई स्टेशन पर संचालित वाटर वेडिंग का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। नए सिरे से वाटर वेडिंग मशीन लगाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधा को लेकर यात्रियों से संवाद भी किया गया है। जो फीडबैक मिला है, उसके अनुसार काम किया जाएगा। इस दौरान सीसीआई रमेश चंद्रा, खानपान निरीक्षक उमेश मिश्रा, सीटीआई कफील अहमद, ज्ञानसिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed