फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Send objectionable photo to girlfriend, threaten to go viral

Fatehpur News: आपत्तिजनक फोटो प्रेमिका को भेज वायरल की दी धमकी

Sun, 26 Feb 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 26 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Send objectionable photo to girlfriend, threaten to go viral
फतेहपुर। प्रेम संबंध तोड़ने से नाराज युवक ने प्रेमिका को उसकी आपत्तिजनक फोटो मोबाइल पर भेजकर वायरल करने की धमकी दी है। फोटो भेजकर मनचाही जगह पर बुलाने की मांग की। पुलिस ने ब्लैकमेल करने पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि गांव के महेश कुमार उर्फ धर्मेंद्र से प्रेम संबंध था। इसका पता घरवालों को लगा। लोकलाज के डर और मां बाप के समझाने पर उसने संबंध तोड़ दिए। इससे नाराज होकर युवक उसे रिश्तेदारों और समाज के बीच बदनाम करने की धमकी देता है। वह मोबाइल पर आपत्तिजनक फोटो भेजकर डराता है। फोटो, वीडियो उसके युवक के साथ के हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कई मोबाइल नंबर से काल करता है। उसे मिलने के लिए बुलाता है। मना करने पर परिवार को समाज में बदनाम करने की धमकी दे रहा है। सोशल मीडिया में भी फोटो वायरल की धमकी दी है। विरोध करने पर परिजनों को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed