फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Seeing the embarrassment, the police changed the investigator for the third time

Fatehpur News: फजीहत होते देख पुलिस ने तीसरी बार बदली विवेचक

Sun, 10 Nov 2024 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Seeing the embarrassment, the police changed the investigator for the third time
फतेहपुर। धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास और दुष्कर्म के मामले की विवेचना नए सिरे से शुरू की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किशोरी के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ाईं जा सकती हैं।
विज्ञापन

औंग थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी (हाईस्कूल छात्रा) को तीन नवंबर को विशेष समुदाय के युवक रानू के इशारे पर रोशन और इरशाद अगवा कर ले गए थे। उसके साथ कानपुर घाटमपुर स्थित एक अमरूद की बाग में दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के बाद मस्जिद में ले जाकर धर्मपरिवर्तन और निकाह की तैयारी थी।
विज्ञापन

किशोरी को खोजने के बाद विवेचक ने पूरे मामले को रफा दफा कर दिया था। मामले के तूल पकड़ने पर रानू को पुलिस ने अपहरण के आरोप में जेल भेज दिया। दूसरे दिन किशोरी के बयान पर भी पुलिस हरकत में नहीं आई। इसके बाद सात नवंबर को हालत बिगड़ने पर किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां किशोरी ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। लापरवाही का आलम यह रहा कि पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराना ठीक नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पहले विवेचक एसएसआई ईश्वरचंद्र पर गंभीर आरोप लगे थे। इस पर विवेचना प्रशिक्षु अभिषेक को दी गई थी। शनिवार को एक बार फिर मामले के विवेचक में बदलाव किया गया है। अब विवेचना खुद थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सूर्यवंशी करेंगे। बताया गया कि किशोरी एक बार फिर से बयान लिए जाएंगे।
शनिवार को पुलिस किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए लेकर गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व विवेचक पर आरोप संबंधी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है। जांच नए सिरे से शुरू की गई है। पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा रानू के खिलाफ बढ़ाई गई है।




फतेहपुर। मामले में पूर्व विवेचक और थाने एसएसआई ईश्वरचंद्र पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि किशोरी को इतना डराया-धमकाया कि मामला बढ़ाने पर आरोपी पक्ष उसके भाइयों की हत्या तक कर देगा। विवेचक ने बयान के दौरान ही किशोरी को दबाव में ले लिया था। उसे पहले ही सबकुछ समझा दिया और मेडिकल से भी इन्कार करने की बात कही थी। कोर्ट के समक्ष किशोरी ने बयान में स्पष्ट किया कि वह रानू के साथ जाना चाहती थी। बाद में वह परिजनों के साथ रहने को कैसे राजी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed