{"_id":"6a3592619b72eaf9f80a876b","slug":"security-nets-will-be-installed-in-the-district-hospital-to-protect-against-monkeys-fatehpur-news-c-217-1-ham1014-157063-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जिला अस्पताल में बंदरों से बचाव के लिए लगेगी सुरक्षा जाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जिला अस्पताल में बंदरों से बचाव के लिए लगेगी सुरक्षा जाली
विज्ञापन
फतेहपुर। बंदरों के उत्पात से मरीजों और तीमारदारों को बचाने के लिए जिला अस्पताल के प्रथम तल पर सुरक्षा जाली लगाई जाएगी। साथ ही ट्रामा सेंटर के मुख्य गेट को चौड़ा किया जाएगा। ये बातें मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने शुक्रवार को जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कहीं।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राजकुमार मौर्य ने शुक्रवार को चिकित्सीय व्यवस्थाओं और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। गर्मी के मौसम को लेकर अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए कूलर, पंखे व ठंडे पानी के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
यहां स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल परिसर में बंदरों के आतंक से निजात पाने की गुहार लगाई। प्राचार्य ने सीएमएस डॉ. राजेश कुमार को अस्पताल परिसर के प्रथम तल में सुरक्षा जाली लगाने के निर्देश दिए। मुख्य गेट संकरा होने से ट्रामा सेंटर पहुंचने में एंबुलेंस को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसलिए मुख्य गेट को जल्द ही चौड़ा कराएं।