{"_id":"6266ee724b980a20d000712b","slug":"sdm-mandi-shop-fatehpur-news-knp693292885","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के बाहर से व्यापार करती मिली तीन फर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के बाहर से व्यापार करती मिली तीन फर्म
विज्ञापन
मंडी समिति का निरीक्षण करते एसडीएम अवधेश निगम। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। एसडीएम ने मंडी समिति का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में आढ़तों के खरीद रजिस्टर चेक किए। तीन फर्मो के व्यापारी मंडी में दुकान होने के बावजूद मंडी के बाहर व्यापार करते पाए गए। इनकी दुकानों के निलंबन की संस्तुति की हैं।
एसडीएम अवधेश निगम ने सोमवार नवीन मंडी समिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण में तीन फर्मे श्री बिहारी ट्रेडिंग कंपनी, राकेश कुमार दिनेश कुमार एंड ब्रदर्स और बजरंग ट्रेडर्स के संचालक खरीदे गए गेहूं का स्टाक रजिस्टर नहीं दिखा पाए।
स्टॉक रजिस्टर के अलावा दुकानों में खरीद का कोई अभिलेख नहीं मिला। जांच में पाया गया कि तीनों फर्मे मंडी से व्यापार न करके बाहर से गेहूं खरीद कर रहे। इस पर एसडीएम ने तीनों दुकानें निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसडीएम ने आढ़तियों के साथ बैठक की, जिसमें एमएसपी से अधिक रेट में हो रही खरीद को लेकर चर्चा की गई। इसमें व्यापारियों ने बताया कि गेहूं एक्सपोर्ट होने की वजह से मार्केट में रेट एमएसपी से अधिक हैं। इस दौरान मंडी परिसर में मौजूद किसानों से भी एसडीएम ने वार्ता की और अपना गेहूं सरकारी खरीद केंद्र में अधिक से अधिक संख्या में लाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मंडी सचिव आशीष कुमार मौजूद रहे।