फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   School closed, salary stopped for all staff

Fatehpur News: बंद मिला स्कूल, समस्त स्टाफ को वेतन रोका

Wed, 12 Apr 2023 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
School closed, salary stopped for all staff
फतेहपुर। बीएसए ने निरीक्षण में स्कूल बंद मिलने पर पूरे स्टाफ के चालू महीने का वेतन रोका। इसके साथ ही अन्य स्कूलों के पांच शिक्षक और दो शिक्षामित्रों समेत सात का निरीक्षित तिथि का वेतन भुगतान रोका है।
विज्ञापन

बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने बुधवार को 11 परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पांच स्कूलों में सब ठीकठाक मिला। छह विद्यालय कार्रवाइ्र के जद में आए। उच्च प्राथमिक विद्यालय उदई सरायं सुबह 8:15 बजे बंद मिला। बीएसए ने इस स्कूल के भी स्टाफ का चालू महीने का वेतन रोक दिया। प्राथमिक उदयीसरांय स्कूल में कमियां मिलने पर प्रधानाध्यापक रेनू मौर्या और अनुपस्थित शिक्षामित्र मीना चौधरी का अप्रैल महीने का वेतन रोका। प्राथमिक विद्यालय मुरांव प्रथम सहायक अध्यापक सुशील कुमार व शैलेश यादव तथा शिक्षामित्र शमी अख्तर गैरहाजिर मिले। इन सभी का एक दिन का वेतन रोका। प्राथमिक जैतपुर उनहा के शिक्षामित्र मूलचंद्र का एक दिन का वेतन रोका। प्राथमिक विद्यालय चकनूरगंज प्रधानाध्यापक का अप्रैल महीने के वेतन रोका गया। कंपोजिट मिर्जापुर इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजीव कुमार का चालू महीने और शिक्षा मित्र सरिदा देवी का निरीक्षित तिथि का वेतन रोका गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed