फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Scandal in CDPO and Anganwadi workers

सीडीपीओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में हाथापाई

Sun, 07 May 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर Updated Sun, 07 May 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Scandal in CDPO and Anganwadi workers
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बता दें कि आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष किरन वर्मा ने देवमई ब्लाक के सभागार में सभी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी, जिसमें सीडीपीओ सपना श्रीवास्तव भी मौजूद थीं। यहां जहानाबाद में 14 मई को प्रदेश के राज्यमंत्री जयकुमार जैकी के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा शुरू हुई। सीडीपीओ का आरोप है कि इस कार्यक्रम के लिए चंदे की बात पर कार्यकर्ता नूरबानो, रेहाना, सुशीला, शशिप्रभा, मधू मिश्रा, यशमीन आदि ने विरोध जताते हुए रिश्वत का आरोप लगाना शुरू कर दिया। ऐतराज पर वे हमलावर होने लगीं। स्थिति बिगड़ते देख बाल विकास परियोजना अधिकारी ने थानाध्यक्ष वीके सिंह को फ ोन कर दिया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी की तहरीर पर आधा दर्जन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरी ओर आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष किरन वर्मा का कहना है कि कार्यकर्ता अपनी बात कह रही थीं। इसी बीच विवाद हो गया। सीडीपीओ का आरोप निराधार है।

 
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed