फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sawan month the officer alerts

सावन माह को लेकर अफसर अलर्ट

Mon, 18 Jul 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 18 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sawan month the officer alerts
पुलिस ने थमाई डीजे संचालकों को नोटिस। - फोटो : अमर उजाला

सावन में जिले के 19 मंदिरों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। इन मंदिरों में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के श्रद्धालु दर्शन को पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की संख्या का आंकलन करते हुए पुलिस-प्रशासन ने कड़ी चौकसी के इंतजाम किए हैं। कोतवाल और जुड़े थानेदारों ने इलाकाई मंदिरों की सुरक्षा रिपोर्ट एसपी को भेज दी है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब दो लाख श्रद्धालुओं के इन मंदिरों में जुटने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा कांवर यात्रियों का जत्था भी जिले से गुजरेगा।

विज्ञापन


शहर के तांबेश्वर मंदिर में प्रत्येक सोमवार को सात से आठ हजार की भीड़ होने का अनुमान लगाया गया है। सर्वाधिक भीड़ ललौली थानाक्षेत्र के थवईश्वर मंदिर में करीब नौ से दस हजार होगी। हथगाम के मनकामेश्वर धाम में छह से सात हजार की भीड़ होगी। असोथर के सिद्धपीठ जागेश्वर धाम में छह से सात हजार की भीड़ होगी। चांदपुर के गूडेश्वर धाम में सात से आठ हजार श्रद्धालु हर सोमवार को उमड़ेंगे।
विज्ञापन


वहीं, चांदपुर के गौरा मंदिर, असोथर के मोटे महादेवन, जाफरगंज के अरगलेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर लालपुर दरौटा, धाता में शुकुरकुंडा शिव मंदिर, खागा गढ़ी में शिवमंदिर, मझिलगांव कुंडेश्वर मंदिर, शिवराजपुर के गिरधर गोपाल शिव मंदिर, जहानाबाद के पूरनपुर राजेश्वर मंदिर, रामतलाई, बाढेश्वर मंदिर, बिंदकी में कैलाश मंदिर, शहर के बड़ा शिवाला व मोटे महादेवन पीरनपुर मंदिरों में प्रत्येक सोमवार को करीब दो हजार की भीड़ होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिपूर्वक तरीके से सावन माह निपट जाए, इसके लिए पुलिस अलर्ट हो गई है। 20 जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह को संपन्न कराने के लिए शहर कोतवाली समेत कई थानों में बैठक की गई। मंदिरों के पुजारी, संभ्रांत लोगों, डीजे संचालक और कांवर यात्रा के संचालकों को बुलाया गया। बैठक कर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाईचारे और सौहार्द कायम रखने की अपील की। डीजे संचालकों को पुलिस ने नोटिस थमाई है। जिसमें सशर्त डीजे बजाने की अनुमति लेने और चूक होने पर कार्रवाई की हिदायत दी गई है।

शहर कोतवाली में सीओ सिटी समर बहादुर और नायब तहसीलदार ने लोगों के साथ बैठक की। त्योहार में मंदिरों के आसपास साफ, सफाई व्यवस्था को लेकर लोग भड़के रहे। डीजे बजाने के  मामले में कांवर निकालने वालों ने शर्तों को लेकर बहस हुई। सीओ सिटी ने लोगों को शांत किया और पुलिस का हर तरीके से श्रद्धालुओं को सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शहर कोतवाल आरके पांडेय, राधेश्याम, प्रदीप गर्ग, विकास गुप्ता, रामजी, रामप्रकाश गुप्ता, विद्याभूषण तिवारी, जागृति तिवारी मौजूद रहे।    


 कोतवाल आरके पांडेय शहर के सिद्धपीठ तांबेश्वर बाबा मंदिर, मोटे महादेवन, बड़ा शिवाला पहुंचे। मंदिरों के पुजारियों से बातचीत कर सोमवार श्रद्धालुओं की भीड़ आने का अनुमान लगाया गया। शहर से जुलूस और कांवड़ यात्रा आयोजक गिरिजा शंकर गुप्ता उर्फ अंटीना बाबू, भोलू गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी से यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने संबंध में बातचीत की गई। यह सभी आयोजक अलग-अलग स्थानों से कांवर यात्रा निकालते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed