फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Saudi Arabia's gold biscuits and jewellery worth Rs 35 lakh stolen

Fatehpur News: सऊदी के सोने के बिस्किट और जेवर समेत 35 लाख की चोरी

Fri, 02 Jan 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia's gold biscuits and jewellery worth Rs 35 lakh stolen
फोटो-16-सीसीटीवी में दिखा नकाबपोश चोर। वीडियो ग्रैब
फतेहपुर। नव वर्ष की रात नकाबपोश चोर ने मसवानी निबहरा निवासी मोहम्मद सरवर सलमानी के घर के दो सेंटर लॉक और पांच ताले तोड़कर करीब 35 लाख रुपये का माल चुरा लिया। इनमें सऊदी के सोने के बिस्किट भी शामिल हैं। चोरी की जानकारी पड़ोसियों ने बृहस्पतिवार सुबह परिवार को दी जब उन्होंने घर के ताले टूटे देखे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी निबहरा निवासी गृहस्वामिनी शबीना बानो ने बताया कि वह 29 दिसंबर की शाम गांव कौशाम्बी जिले के सिराथू के कंथुआ में परिवार के साथ मायके में शादी में गई थीं। चोरी बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई। चोर ने घर के सभी कमरों के ताले तोड़कर अलमारियों और बक्सों तक पहुंचा।
विज्ञापन

अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर ने एक सेट सोने का हार, सोने का चोकर, तीन पत्ती हार, छह अंगूठियां, एक जोड़ी झाला, टॉप्स, लरी की झुमकी, कील, दो सोने के बिस्किट, दो जोड़ी चूड़ियां, दो जोड़ी कंगन, एक जोड़ा सुई-धागा, एक जोड़ी पायल, चांदी का रानी सेट, छह जोड़ी तोड़िया और तीन जोड़ी तोड़ा, तथा अलग-अलग जगह रखी करीब एक लाख रुपये नकदी चुरा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देते चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने बताया कि सरवर सलमानी लंबे समय से सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। चोरी गए जेवर में सऊदी से लाए गए सोने के बिस्किट और जेवर शामिल हैं। कोतवाल तारकेश्वर राय ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।




अकेला चोर एक घंटे 42 मिनट तक घर में रहा



शहर के निबहरा में मसवानी मोहल्ले के मोहम्मद सरवर सलमानी के घर में हुई चोरी से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस मान रही है कि चोरी की वारदात को पहले से अच्छी तरह रेकी कर अंजाम दिया गया। माना जा रहा है कि चोर का कोई साथी घर के बाहर निगरानी करता रहा।



चोर बुधवार रात भोर 3:25 बजे घर में घुसा और 5:07 बजे तक करीब एक घंटे 42 मिनट तक घर में पूरे इंतजाम के साथ चोरी करता रहा। उसे न पुलिस का डर था और न ही किसी परिवार के सदस्य के आने का। साफ संकेत हैं कि चोर को परिवार के बाहर जाने की पहले से जानकारी थी।




चोर ने घर का हर कोना खंगाला, बच्चों के गुल्लक तक तोड़कर जेवर और नकदी चुराई। पुलिस को परिजन ने बताया कि चोर ने मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान को हाथ तक नहीं लगाया है। केवल जेवर और नकदी ही चुराई। चोरी के दौरान उसने डीवीआर भी तोड़ डाला। गृहस्वामिनी शबीना बानो ने कहा कि पूरी जिंदगी की कमाई लुट गई है।

फोटो-16-सीसीटीवी में दिखा नकाबपोश चोर। वीडियो ग्रैब

फोटो-16-सीसीटीवी में दिखा नकाबपोश चोर। वीडियो ग्रैब

फोटो-16-सीसीटीवी में दिखा नकाबपोश चोर। वीडियो ग्रैब

फोटो-16-सीसीटीवी में दिखा नकाबपोश चोर। वीडियो ग्रैब

फोटो-16-सीसीटीवी में दिखा नकाबपोश चोर। वीडियो ग्रैब

फोटो-16-सीसीटीवी में दिखा नकाबपोश चोर। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed