{"_id":"5efce2278ebc3e42d56e8082","slug":"sanvida-karmee-ke-shav-ko-esee-kaaryaalay-mein-rakh-kiya-pradarshan-fatehpur-news-knp56874753","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मी के शव को एसई कार्यालय में रख किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मी के शव को एसई कार्यालय में रख किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन करते संविदा कर्मी व मृतक के परिजन।
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। इलाज के दौरान लाइनमैन की मौत से गुस्साए संविदाकर्मियों और परिजनों ने शव को अधीक्षण अभियंता कार्यालय आबूनगर में रख कर प्रदर्शन किया। यह सहायता राशि दिलाने की मांग कर रहे थे। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संविदा कर्मचारियों का कंपनी की ओर से पीएफ जमा होता है। मृतक संविदा कर्मी सुरेंद्र के परिजनों को पांच लाख रुपये मिलेंगे। कुछ संविदा कर्मी मृतक के परिजनों को गुमराह कर रहे हैं। वहीं संविदा कर्मी संघ के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन कर मृतक के परिजनों को सहायता धनराशि दिए जाने की मांग की।
थरियांव थानाक्षेत्र के भभैंचा गांव निवासी गौरीशंकर का पुत्र सुरेंद्र (25) शहर के शांति नगर उपकेंद्र में संविदा कर्मी था। वह 10 जून को बाईपास के लखनऊ रोड की एक राइस मिल में लगे ट्रांसफार्मर को सही कर रहा था। करंट की चपेेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया था। कानपुर के एक नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था। 20 दिन बाद बुधवार को मौत हो गई। परिजनों ने शव को अधीक्षण अभियंता कार्यालय में रख दिया। मृतक के भाई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जब तक सहायता धनराशि नहीं मिल जाती, प्रदर्शन जारी रहेगा।
वहीं अधीक्षण अभियंता आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि संविदा कर्मी के पद पर अनिल कुमार कश्यप तैनात थे। उन्हें कंपनी ने हटा दिया है। अनिल की शह से परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं। सुरेंद्र का पीएफ कट रहा था। परिजनों को पांच लाख रुपये मेसर्स ओरियान सिक्योरिटीज सल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दिए जाने हैं। यहीं से संविदा कर्मियों का पीएफ काटा जाता है। सुबह कार्यालय खुलने के बाद पीड़ित परिवार को चेक मुहैया कराया जाएगा।