फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sangat going to Patna was in place

पटना जा रही पंगत का जगह-जगह सत्कार

Sun, 17 Jan 2021 06:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Sangat going to Patna was in place
गुरुग्रंथ साहिब को गुरुद्वारा के अंदर ले जाते ग्रंथी साहब - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कानपुर से तख्त श्री पटना साहिब जा रही यात्रा का रविवार को जिले में जबरदस्त स्वागत हुआ। रेलवे स्टेशन और गुरुद्वारा में गर्मजोशी से यात्रा का स्वागत सिख समुदाय ने किया।
विज्ञापन

यह यात्रा कानपुर से सुबह साढ़े नौ बजे तख्त श्री पटना साहिब के लिए चली। दोपहर ढाई बजे पंच प्यारों की संगत ने दोआबा में कदम रखा। रेलवे स्टेशन में भोजन जन सेवा समिति ने संगत का स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद गुरुद्वारा सिंह सभा ने रेल बाजार स्थिति गुरुद्वारा में पटना जा रही संगत का सत्कार किया। इस्तकबाल के दौरान सिख समुदाय का जोश खरोश देखते बना।
संयोजक सुरिंदर पाल सिंह की अगुवाई वाली यह यात्रा इटावा से कानपुर लाए गए गुरु गोविंद सिंह के हस्तलिखित स्वरूप को लेकर पटना जा रही है। अगर कोहरा पड़ता है तो यह यात्रा मुगलसराय में पड़ाव लेगी वरना अपनी मंजिल की तरफ बढ़ती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा का स्वागत करने वालों में गुरुद्वारा प्रधान पपिंदर सिंह, ज्ञानी गुरु वचन सिंह, लाभ सिंह, दर्शन सिंह, कुलजीत सिंह, नरिंदर सिंह, वरिंदर सिंह, सरनपाल सिंह सन्नी, सतपाल सिंह, डॉ.अनुराग श्रीवास्तव, कुमार शेखर, गुरमीत सिंह, संत सिंह, तरन सिंह, अर्शित, आकाश, जसवीर सिंह, बंटी हरजीत कौर, जसवीर कौर, मनजीत कौर, हरविंदर कौर, गुरप्रीत कौर, मनमीत, मनप्रीत कौर आशी, जसप्रीत कौर शीनू, हरमीत कौर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed